पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): गंगूवाला दवा इकाई कर्मचारी यूनियन के दो मजदूरों ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है। मांगों को पूरा होने तक अनशन जारी रखने का आह्वान किया है। इकाई से 28 सुरक्षा कर्मियों का गेट बंद होने के बाद से विवाद जारी है। दो सप्ताह से गेट के बाहर क्रमिक भूख अनशन चल रहा था। लेकिन, कोई सुुनवाई नही होने के बाद अब यूनियन ने संघर्ष तेज करने व आमरण अनशन का निर्णय लिया।
गंगूवाला स्थित दवा इकाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सुभाष सैनी, प्रदीप सिंह, हरदीप राणा, सुखबीर सिंह, हरदीप सैनी, बलदेव सिंह, अवतार सिंह, चमेल सिंह, अरविंद भंडारी, जाकिर हुसैन, देव सिंह, गुरमीत सिंह, दीपचंद, ओम प्रकाश, किशन सिंह, हरदीप सिंह व पूरन सिंह समेत यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
कर्मचारी यूनियन सदस्यों ने कहा कि प्रशासन, श्रम विभाग अधिकारियों ने समझौती बैठक कई बार करवाई है। लेकिन यूनियन की मांगों बारे, कोई सुनवाई नही कि जा रही है। समझौते के प्रयास करने वाले श्रम विभाग के अधिकारियों से भी इकाई के अधिकारी बदसलूकी पर उतर आए है। इसलिए, शुक्रवार को दो कामगार रघुवीर सिंह व सुरेंद्र कुमार ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है। हटाए गए, सुरक्षा कर्मियों को वापिस नही रखने तक संघर्ष जारी रहेगा।