नाहन : भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे हैं। शनिवार सुबह 11 बजे सैंट्रल जेल पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ एमरजेंसी के समय जेल काटने वाले साथी के तौर पर भाजपा के राधा रमन शास्त्री, महेंद्र सिंह सोफत व श्यामा शर्मा भी साथ होंगें। एमरजेंसी के दौरान जेल में 16 लोगों को रखा गया था। उनमें से यह चारों ही जीवित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जेल में प्रवेश को लेकर अनुमति मांगी थी। जेल में डीजी के स्तर पर अनुमति जारी की गई।
जानकारी के मुताबिक जिस कमरे में शांता कुमार ने 19 महीने बिताए थे, वो इस समय जेल का पुस्तकालय है। करीब 300 फुट के इस कमरे में कैदियों के लिए पाठन सामग्री भी उपलब्ध की गई है। दीगर है कि शांता कुमार ने अपने एक बयान में कहा था कि नाहन की जेल उनके लिए तीर्थ है। जेल में बंद रहने के दौरान उन्होंने चार पुस्तकें भी लिखी। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के इस दौरे में पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा एक लंबे अरसे बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में सक्रिय नजर आ रही हैं। मेजबानी की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने ही उठाई हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चार नेताओं के अलावा एक फोटोग्राफर को भी जेल में प्रवेश की अनुमति मिली है। करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान साहित्यिक संगोष्ठी भी जेल परिसर में आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि शहर की एक संस्था द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री को कवि सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया गया है। इसी के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जेल जाने की इच्छा जताई थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता पहली बार एमरजेंसी के बाद जेल जाकर उस कमरे को देख रहे हैं, जहां उन्होंने रहकर अपना कष्टादायक समय व्यतीत किया था।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा