शिमला : एतिहासिक रिज मैदान में रविवार को बारिश की फूहारों के बीच डोमेश्वर देवता का जातर उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। श्रद्यालुओं ने डोमेश्वर देवता की पालकी की साथ वाद्य यंत्रों धुनों पर नृत्य किया गया। रिज पर यह आयोजन दो दशक बाद किया गया। डोमेश्वर देवता की पालकी को विशेष तरीके से सजाया गया था। सैकड़ों लोगों ने दर्शन किए और डोमेश्वर देवता का आशीर्वाद लिया। देवता रथ वाहक व नर्तकों की टोली ने काफी देर तक देव धुन में पौराणिक देव नृत्य देखने लायक था। इसका यहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
इस आयोजन में हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी सहित दूसरे न्यायाधीश व कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे व देव जातर में भाग लिया। देवता गुठाण के प्रमुख कारदार मदन लाल वर्मा ने बताया कि 20 साल बाद यह देवनृत्य पेश किया जा रहा है। देवता तमाम शिमला वासियों को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दें रहे हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।