चंबा : जिला चंबा में शुक्रवार को भी भूकंप का झटका लगा। रात 2:42 बजे मिनट पर लगे भूकंप के झटके की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.1 मापी गई। वीरवार को भी दो बार चंबा में भूकंप के झटकें महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जिला चंबा रहा। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि वीरवार को दो बार भूकंप के झटकें लगे थे। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार को एक भूकंप का झटका लगने से लोग सहम गए है। भूकंप के झटके के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Latest
- JEE Mains : 100 परसेंटाइल लेकर अभय ने रोशन किया करियर अकादमी का नाम
- मंडी : आपदा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए NHAI के दो अधिकारी सम्मानित
- #HP : चुनाव आचार संहिता के बीच कार से 3 लाख 23 हजार की नकदी बरामद
- चंबा : उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील
- पाठशाला को मधुशाला बनाने वाला शिक्षक सस्पेंड, जारी हुए आदेश