भुंतर: हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा कल्याण संघ दो फाड़ हो गई है। दोनों अध्यक्ष अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। हाल ही में हुए चिंतपूर्णी के चुनाव में बनी नवनियुक्त कार्यकारिणी विवेंद्र ठाकुर को अपना अध्यक्ष मानती है। तो वहीं दुर्गा सिंह अपने को हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा कल्याण संघ का अध्यक्ष मानते हैं।
उनका कहना हैं चिंतपूर्णी में बनी कार्यकारिणी को हम नहीं मानते मेरा कार्यकाल अभी पूरा ही नहीं हुआ तो इससे पहले चुनाव कैसे हो सकते थे। वहीं विवेंद्र ठाकुर गोल्डी का कहना है कि प्रदेश के गृह रक्षा के जवानों ने मुझे चिंतपूर्णी जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर मैं खरा उताने को पूरी कोशिश करूंगा। सबको साथ लेकर चलूंगा और हकों की लड़ाई सभी के सहयोग से ही लड़ी जाएगी। किसी के आपसी मतभेद को सकते हैं। मन भेद नहीं होमगार्ड के सभी जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं।
वहीं कुल्लू कार्यकारिणी के अनुसार दुर्गा सिंह को 03 नवंबर 2019 को जिला हमीरपुर में अध्यक्ष पद का कार्याभार सौंपा था लेकिन वह एक गैर जिम्मेदाराना अध्यक्ष निकले। जिन्होने मंडी के साथ- साथ माननीय मुख्यमंत्री की छवी को भी धुमिल किया है। चिन्तपुर्णी के प्रांगण में हुए फरवरी के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों के गृह रक्षक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया था। जिसमें सर्व सहमति से बिलासपुर के विवेंद्र ठाकुर को राज्य अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष चंबा से जोगिन्द्र सिंह चोहडिया को, कुल्लू से उर्मिला देवी को महासचिव, रेत राम को मुख्य सलाहकार, सोनू को सलाहकार तथा जिला लाहौल-स्पिति से प्रेम राज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। लेकिन दुर्गा सिंह चिंतपूर्णी में बनी इस कार्यकारिणी को अवैध मानते है। गोपाल शुक्ला उपाध्यक्ष गृह रक्षा हिमाचल प्रदेश ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दुर्गा सिंह द्वारा चिंतपूर्णी में बनी कार्यकारिणी को अवैध बताने पर उनके खिलाफ न्यायालय में मामला दिया जाएगा।