शिमला: कोरोना वायरस प्रभावित चीन के आधा दर्जन नागरिकों के राजधानी शिमला पहुंचने से कोहराम मच गया। चीनी नागरिक यहां लक्कड़ बाजार के एक होम स्टे में ठहरे हुए हैं। खास बात यह है कि एक चीनी पिछले छह दिनों व अन्य पांच पिछले तीन दिनों से शिमला में डेरा डाले हैं। लेकिन खुफिया तंत्र को इनकी भनक तक नहीं लग पाई।
मंगलवार देर रात चीनी नागरिकों का पता चलने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन व डाॅक्टरों की टीम ने आज सुबह होम स्टे पहुंचकर इनके बारे में सूचना एकत्रित की। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी चीनी नागरिक ने कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन इन नागरिकों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। नगर निगम शिमला के स्वास्थ्य अधिकारी सुरेखा चैपड़ा ने बताया कि इन छह नागरिकों में 3 महिलाएं व 3 पुरूष हैं। इनमें एक दंपति भी शामिल हैं। ये सभी 28 जनवरी को मलेशिया से भारत के कोलकाता पहुंचे थे।
कोलकाता एयरपोर्ट पर इन सभी की स्क्रीनिंग हुई और किसी में भी कोरोना वायरस नहीं पाया गया। इनका पिछला इतिहास खंगालने पर यह सामने आया कि ये सभी 15 जनवरी के बाद कोरोना वायरस प्रभावित चीन वुहाना शहर नहीं गए। इन छह पर्यटकों का भारत में वीजा 27 फरवरी तक मान्य है। शिमला से वे 20 फरवरी को रवाना हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन चीनी नागरिकों में 30 वर्षीय माओ पेनजेफि (पुरूष), 43 वर्षीय चेन जिघेंघ (पुरूष), उनकी पत्नी 34 वर्षीय वू छूनी, 33 वर्षीय क्सी पेंग (पुरूष), 33 वर्षीय झांघ जिनी महिला और 46 वर्षीय लियू क्शीजिन महिला शामिल हैं। चीनी पर्यटक कोलकाता, गया, दिल्ली, ऋिषिकेष व चंडीगढ़ घूमने के पश्चात शिमला पहुंचे थे।