रिकांगपिओ : जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला सम्पर्क मार्ग पर पहाड़ से अचानक ग्लेशियर आया। जिसके बाद सड़क सम्पर्क मार्ग दो घण्टे बन्द रहा और सांगला के छह पंचायतों में आवजाही ठप हो गई। इस ग्लेशियर में परिवहन निगम की बस के चालक ने सड़क पर सफेद धूल उड़ते देख बस को सड़क के किनारे खड़ी कर ग्लेशियर की चपेट मे आने से बचाया है।
बता दे कि मामला शनिवार शाम की है जब सांगला से चंडीगढ़ के लिए परिवहन निगम की बस रवाना हुई थी जिसके बाद सांगला के रुतुरंग से करीब 5 सौ मीटर अगली तरफ सड़क सम्पर्क मार्ग पर पहाड़ी से सफेद धूल उफान मारता हुआ ग्लेशियर आया। इस दौरान आसपास कोई वाहन नही था और बस चालक ने इस सफेद धूल व गड़गड़ाहड़ की आवाज सुनते ही परिवहन निगम की बस को सतर्कता से सड़क किनारे खड़ी कर दी और देखते ही देखते सड़क पर ग्लेशियर की नदी ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।
सांगला सम्पर्क मार्ग पर गिरे इस ग्लेशियर से किसी के जानमाल की नुकसान नही हुई। लेकिन इस संपर्क मार्ग पर अब तक 4 बार ग्लेशियर आया है, जिससे लोग खोफ के साये में सफर कर रहे है। इस ग्लेशियर के ढेर को सड़क से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया है।