पांवटा साहिब : चंद रोज पहले सोशल मीडिया में एक दंपत्ति के आरोप व प्रत्यारोप का सिलसिला जमकर वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स पति-पत्नी को एक हो जाने का संदेश देते रहे। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि वेलेंटाइन डे पर दोनों एक हो जाएंगे। मेजर साहब भी नहीं मानें तो उनकी पत्नी भी नहीं मानी। अब इसके विपरीत पति-पत्नी के अटूट प्रेम की एक जीवंत मिसाल सामने आई है।
इत्तफाक देखिए, पति ने पत्नी को किडनी डोनेट की, जिसका ट्रांसप्लांट वेलेंटाइन डे पर चंडीगढ़ में हुआ। मीडिया रिपोर्टस के बाद पति की नेक सोच की जमकर प्रशंसा हो रही है। वेलेंटाइन डे पर पति का इस तरीके से प्यार का इजहार दुर्लभ ही होगा। विद्युत बोर्ड में तैनात आरपी शर्मा की पत्नी रेणुका गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। भरसक कोशिशों के बावजूद किडनियां खराब हो गई। पति ने किडनी डोनेट करने की इच्छा जाहिर की। सौभाग्य से सैंपल मैच भी हो गए। पीजीआई ने भी ट्रांसप्लांट की डेट इत्तफाक से 14 फरवरी की दी।
मीडिया रिपोर्टस में राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वो काफी समय से ऑपरेशन की डेट लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि वेंलेनटाइन डे पर ही सर्जरी होगी। हर कोई अब सफल सर्जरी के बाद जल्द ही रेणुका शर्मा के स्वस्थ होने की कामना करने लगा है। अधिकारी ने पत्नी का जीवन बचाने के लिए किडनी डोनेट कर पुरुष प्रधान समाज को एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।
ऐसा भी था…
करीब तीन साल में दो ऐसे मामले आए, जिन्होंने समाज में एक मिसाल कायम की। ऊना में सास ने अपनी बहू का जीवन बचाने के मकसद से अपनी किडनी दान कर दी थी। मगर आखिर में बहू जीवन की जंग हार गई थी। पति ने भी अपनी पत्नी को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। दूसरा मामला, नाहन के समीप तालों गांव का है, जहां एक पत्नी ने अपने पति धनवीर को किडनी दान की थी। धनवीर के स्वास्थ्य में सुधार आ चुका है। चंद सप्ताह पहले किडनी न मिलने पर नाहन के इमरान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। यह तीनों ही मामले चैरिटी रन से जुड़े थे, जिनके लिए हजारों लोगों ने दिल खोल कर दान भी किया था।
Latest
- शिमला : रुपये डबल कराने का झांसा देकर दम्पति ने कारोबारी से की 32 लाख की ठगी
- 15 अप्रैल से 15 जून तक बिलासपुर डिवीजन में 150 वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
- 30 अप्रैल 1685 को नाहन पधारे थे गुरु श्री गोविंद सिंह जी, 26 अप्रैल से 5 मई तक जोड़ मेला
- निगम के 8 हजार सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे सीएम – बृजलाल ठाकुर
- हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, दो महिलाओं सहित तीन जख्मी