नाहन : लोकप्रिय एवं जाने माने कवि एवं मानव निर्माण मिशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. चमन सिंह ठाकुर को साहित्य सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. चमन सिंह को यह सम्मान हिंदी साहित्य अंचल मंच बिहार की ओर से सर्वश्रेष्ठ रचना हेतू प्रदान किया गया। मंच पर देश के कई प्रतिष्ठित कवियों को भी सम्मानित किया। एक रहस्यवादी कवि के रूप में प्रोफ़ेसर चमन सिंह ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
उनकी कविताएं देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही है। कवि चमन सिंह को देश के विभिन्न राज्यों की साहित्यिक संस्थाओं ने उनकी उत्कृष्ट रचना धर्मिता और साहित्यिक अवदान के लिए विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किया है। उनकी कविताओं में गांव, किसान, गरीब, मजदूर, समाज का शोषित वर्ग तथा अभाव ग्रस्त लोगों की पीड़ा की सहज अभिव्यक्ति हुई है।
यही कारण है कि वह आज एक जन कवि के रूप में उभरे हैं। उनकी कविताएं कहीं भी शब्द बोझ से बोझिल नहीं दिखती। पर्यावरण विद के रूप में भी डॉ. चमन सिंह अमूल्य योगदान दे रहे हैं। क्लीन भारत ग्रीन भारत का सपना साकार करने में तत्पर रहने वाले कवि चमन सिंह अब तक देश के विभिन्न राज्यों में हजारों पौधे लगा चुके हैं। वह युवा पीढ़ी को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
गौरतलब है कि विकास खंड के दुर्गम गांव शेहू बाग निवासी प्रोफेसर डॉ. चमन सिंह को झारखंड की वाईबीएन यूनिवर्सिटी में निदेशक के पद पर नियुक्ति मिली। प्रो चमन सिंह ठाकुर की साहित्य और संगीत में गहरी रुचि रही है। उन्होंने बचपन से ही कविताएं, गीत, गजल और कहानियांलिखना शुरु कर दिया था।
Latest
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल