शिमला : फर्जी चिटफंड कंपनी खोल लोगों को रकम डबल करने का झांसा देकर 2 करोड़ एक लाख रूपये हड़पने ठग को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 52 वर्षीय अनिरूद्व प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। आरोपित ने राजधानी के विभिन्न कस्बों में फर्जीबाड़े को अंजाम दिया था। इस कंपनी ने उपनगर संजौली में अपना दफतर खोला था और बाकायदा लोकल लोगों का स्टाफ भी नियुक्त किया था। लोगों ने लालच में इस कंपनी में लाखों की कमाई लगा दी।
कंपनी के पास जब दो करोड़ एक लाख रूपये एकत्रित हुआ, तो कंपनी को चलाने वाला डायरेक्टर अनिरूद्व प्रसाद तिवारी व एमडी नीतिन श्रीवास्तव फरार हो गए। ये दोनों पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। ढली थाने में इन दोनों के विरूद्व 26 मार्च 2019 को धोखाधड़ी की विभिन्न आपराधिक वारदातों में केस दर्ज किया था।
दोनों आरोपित अन्य राज्यों में भी फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठग रहा था। पिछले दिनों पंजाब की रोपड़ पुलिस ने ठगी के एक मामले में आरोपित अनिरूद्व प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया था। शिमला की ढली पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क साधा और आरोपित को गिरफ्तार कर ढली लाया गया। ठगी के मामले में पुलिस को अभी दूसरे अभियुक्त नितिन श्रीवास्तव की तलाश है। पुलिस आरोपित को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लेगी।
शिमला के एसपी ओमापति जंबाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त अनिरूद्व प्रसाद तिवारी के विरूद्व 26 मार्च 2019 को ढली थाना में आईपीसी की धाराओं 420, 406, 409 व 120 के तहत मामला दर्ज है। उसने राजधानी में फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के 2.01 करोड़ रूपये ठगे थे।
Latest
- सुंदरनगर : दूसरी मंजिल पर बने सैलून में पहुंचा नंदी बैल, मचा हड़कंप
- नाहन : खो-खो में ITI मंडी, बैडमिंटन में ऊना ने मारी बाजी
- चारों लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का किया ऐलान…
- हिमाचल में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला, दराट से सिर पर कई वार
- IPL मैच : धर्मशाला में खिलाड़ियों व दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं