• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / पुलिस ने किया अवैध खननकरियों की नाक में दम, अल सुबह 15,300 का जुर्माना

पुलिस ने किया अवैध खननकरियों की नाक में दम, अल सुबह 15,300 का जुर्माना

January 24, 2020 by MBM News Network

हमीरपुर : अवैध खनन पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह सुबह गश्त पर निकली पुलिस टीम को बिझड़ी के साथ लगती शुक्कर खड्ड में तीन ट्रैक्टर पकड़ने में सफ़लता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार बड़सर पुलिस ने अवैध खननकरियों के ख़िलाफ़ विशेष अभियान चलाया हुआ है। दिन को पुलिस की बढ़ती गश्त को देखते हुए खननकारी रात के अंधेरे में अपनी कार्यवाही को अंजाम देने में जुटे हुए थे।पुलिस ने किया अवैध खननकरियों की नाक में दम, अल सुबह 15,300 का जुर्माना
बिझड़ी पुलिस सहायता कक्ष में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक कदम आगे निकलते हुए सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शुक्कर खड्ड में धावा बोल दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान धंगोटा व दखयोड़ा में तीन ट्रैक्टर खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से एक तरफ जहां खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ़ तटवर्तीय इलाकों के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
एएसआई बिझड़ी पूर्ण भगत ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्कर खड्ड के अलग-अलग इलाकों में खनन सामग्री ले जाते तीन ट्रैक्टरों से माइनिंग एक्ट के अंतर्गत 15300 रु जुर्माना वसूला गया है।

Filed Under: क्राइम, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021