• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / जयराम ने विपक्ष को बताया फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी…

जयराम ने विपक्ष को बताया फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी…

January 24, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्षी नेताओं को फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी बताया है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बरोटी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। यहां पहुंचने पर सीएम का स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं पर तीखे जुबानी हमले बोले।जयराम ने विपक्ष को बताया फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी...

जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान कुछ फन्ने खां नेताओं ने उनके बारे में कई टिप्पणीयां की। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की आदत होती है कि बयान देकर सुर्खियों में बने रहना। जबकि वह कभी सुर्खियों में रहने के लिए बयान नहीं देते बल्कि चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को हिमाचल सरकार द्वारा आयोजित की गई इन्वेस्टर मीट से प्रेरित होकर कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें भी इसका अनुसरण कर रही हैं। उन्होंने पंजाब सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के सीएम अपने अधिकारियों को हिमाचल भेज रहे हैं ताकि यहां के सफल आयोजन से सीख लेकर पंजाब में इन्वेस्टर मीट करवाई जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में उनकी सरकार इन्वेस्टर मीट करवाए तो कांग्रेसियों को आपत्ति होती है जबकि आज कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें इन्वेस्टर मीट करवा रही है तो कांग्रेसियों के पास कोई जबाव नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके नाटी डालने से विपक्षी नेताओं को बहुत पीड़ा होती है। यदि वह नाटी डालते हैं तो कांग्रेसी इस पर भी टिप्पणीयां करने लग जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह ठेठ पहाड़ी हैं और यहां की संस्कृति उनकी रूह में बसी हुई है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी संस्कृति से विमुख हो जाता है उसका जिंदगी में कभी भला नहीं होता। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 270 करोड़ की योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास भी किए। जयराम ठाकुर ने बरोटी में नई आईटीआई खोलने की घोषणा भी की और इलाके में सड़कों के निर्माण के लिए लाखों की राशि देने का ऐलान किया।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021