ऊना : डीएवी सेंटनेरी स्कूल के होनहार खिलाड़ी गुरदेव सिंह ठाकुर ने साइकिलिंग में बिना रूके 45 किलोमीटर सफर तय कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। गुरदेव सिंह की इस उपलब्धि से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में गुरदेव सिंह का नाम बिना रूके 45 किलोमीटर तक का सफर तय करने के चलते दर्ज हुआ है।
गुरदेव सिंह ठाकुर ने महज 12 साल की उम्र में ही ऊना से बड़सर तक का 45 किलोमीटर सफर करीब पौने तीन घंटे में तय किया था। हालांकि पंजाब, हरियाणा जैसे राज्य में साइकिलिंग करना आसान होता है। लेकिन पहाड़ी राज्य हिमाचल में साइकिलिंग करना आसान नहीं है।
मगर गुरदेव ठाकुर ने यह रिकार्ड अपने नाम किया है। उधर, स्कूल प्रशासन ने भी गुरदेव ठाकुर को बधाई दी है। वहीं, स्कूल ने आगामी प्रतियोगिता के लिए हर सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन इस खिलाड़ी को दिया है।