• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / नाहन: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई पुलिस वाली सत्या देवी, विशेष पुलिस अधिकारी….

नाहन: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई पुलिस वाली सत्या देवी, विशेष पुलिस अधिकारी….

January 23, 2020 by MBM News Network

नाहन: स्टेट विजीलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार दोपहर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मानव मुख्य आरक्षी सत्या देवी को 30 हजार रुपए की क्रप्शन लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पुलिस कर्मी इस समय विभाग के वायरलैस विंग में तैनात थी। नाहन: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई पुलिस वाली सत्या देवी, विशेष पुलिस अधिकारी....
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एचएचसी सत्या देवी ने शिकायतकर्ता से बेटे को विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलवाने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी सूचना विजीलेंस तक पहुंच गई। दीगर है कि सिरमौर में विशेष पुलिस अधिकारी के पद का कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस वाली की गिरफ्तारी के बाद खाकी को भी शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला पुलिस कर्मी का दिवंगत पति भी इसी विभाग में तैनात था।
हालांकि पूरी जानकारी आने में वक्त लगेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि वो रिश्वत लेने के लिए अपनी निजी कार में मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंची थी। पूरे क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गई कि महिला पुलिस कर्मी को विजीलेंस ने ट्रैप किया है, लेकिन इसका कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है। उधर सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि सूचना मिली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्टेट विजीलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो) अनुराग गर्ग ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। अहम बात यह है कि विजीलेंस ने एक सप्ताह से कम समय में भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को सिरमौर में अंजाम दिया है। हाल ही में टीसीपी के योजना अधिकारी को पांवटा साहिब में रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया था।

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021