• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / सोलन : बघाट बैंक में चली गोली, 30 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत 

सोलन : बघाट बैंक में चली गोली, 30 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत 

January 23, 2020 by अमरप्रीत सिंह

सोलन : बघाट बैंक में गोली चलने से 30 वर्षीय रमन की मौत हो गई। घटना बघाट बैंक की नालागढ़ शाखा की है। यहां 30 वर्षीय रमन सफाई का काम करता था। घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बंदूूक को कब्जे में ले लिया है। सोलन : बघाट बैंक में चली गोली, 30 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत 
बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात दोपहर सवा दो बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड चाय पीने बाहर गया हुआ था। उसकी बंदूक बैंक में ही थी। रमन ने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शुरूआती जांच में पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है।
एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी जांच में जुटे हैं। रमन ने गोली जानबूझ कर चलाई या अनजाने में चलाई इसकी पुलिस जांच कर रही है।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021