• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / 25 जनवरी को सीएम करें नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की घोषणा…

25 जनवरी को सीएम करें नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की घोषणा…

January 22, 2020 by MBM News Network

शिमला : हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के नेतृत्व में शाहपुर में कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार उन्हें नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान करे और उनके अनुबंधकाल के सेवा को कुल सेवाकाल में जोड़े। प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के अनुसार 2008 और उसके बाद जिन कर्मचारियों की नियुक्ति भर्ती एवम पदोन्नति नियमों के अनुसार हुई है उन्हें नियुक्ति की तिथि से ही वरिष्ठता दी जानी चाहिए क्योंकि वो निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार नियुक्त हुए हैं।25 जनवरी को सीएम करें नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की घोषणा...

इस अवसर पर मौजूद सदस्यों ने सामूहिक बयान में कहा है कि संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के कोने-कोने में वरिष्ठता की मांग को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के समक्ष प्रमुखता से उठा रहे है। बावजूद इसके पिछले लगभग डेढ़ साल से सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे है और संगठन की प्रमुख मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शम्मी कुमार ने कहा कि सरकार इस पर विचार करे कि यदि कर्मचारियों को अपनी छोटी-छोटी मांगों के लिए भी धरना और प्रर्दशन व सडक़ों पर उतराना पड़े तो वह अपना काम ईमानदारी से कैसे कर पाएगें। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ अनुबंध कर्मचारी 6 वर्ष के बाद नियमित हुए, कुछ 5 वर्ष के बाद और वर्तमान में 3 वर्ष के बाद नियमित हो रहे हैं और आने वाले समय में लगता है कि अनुबंध काल 2 और कुछ वर्षों के बाद खत्म ही हो जाएगा। यह व्यवस्था 6 वर्ष, 5 वर्ष और 3 वर्ष के बाद नियमित होने वाले कर्मचारियों के मौलिक और समानता के अधिकार का हनन है।

इस लिंक पर देखें वीडियो  https://youtu.be/Ix4y3Nrlehk

कर्मचारियों को अलग-अलग अन्तरालों में नियमित करने से असमानता फैली है। सरकार कर्मचारियों की मांग को पूरा करके इस असमानता को खत्म करना चाहिए। कई विभागों में कनिष्ठ कर्मचारी नियमित होने के कारण पदोन्नति लेकर अपने से वरिष्ठ कर्मचारी का सीनियर बन गया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों को यह वरिष्ठता बिना किसी वित्तिय लाभ के चाहिए। इसके लिए कर्मचारी शपथ पत्र देने को तैयार हैं।

संगठन प्रदेश सरकार से यह मांग करता है कि प्रदेश की विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध और अनुबंध से नियमित कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए और उनके अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़ने की मुख्यमंत्री पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी को घोषणा करें ताकि समय रहते कर्मचारियों को लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारियों की मांग को ध्यानपूर्वक सुना और मुख्यमंत्री के समक्ष हमारी सेनिओरिटी की मांग को उठाने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी इस बारे में बात करने का आश्वासन दिया।कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की घोषणा करके कर्मचारियों की इस चिरलम्बित मांग को जरूर पूरा करेंगे।इस अवसर शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शम्मी कुमार, मुनीष शर्मा, अश्वनी चौधरी, विजय कुमार, कुशल कुमार, जीवन, सुशील, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, चरण सिंह, अश्वनी कुमार, कपिल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021