सुंदरनगर : गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल की स्नेहा ने हरियाणा की लासु यादव को हरा कर हिमाचल प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। 66 किलो भार वर्ग में स्नेहा ने अपनी प्रतिद्वंदी को 5-0 से हराया। लड़कों के भार वर्ग में हिमाचल के नवराज चौहान ने को 54 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन नवराज ने हिमाचल प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किया है।
टीम के कोच मान सिंह ठाकुर ने बताया कि अंडर-21 में अभिनव चौहान को कांस्य पदक हासिल किया है। हिमाचल दल के साथ गए दल प्रभारी संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा चंदेश्वर शर्मा प्रदेश के लिए एक स्वर्ण एक रजत व एक कांस्य पदक जीतने पर बॉक्सर को बधाई दी है। टीम के साथ गए सदस्य शम्मी शर्मा, केके दत्ता, मीना ठाकुर ने भी पदक विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
मान सिंह ठाकुर ने बताया खेलो इंडिया में 3 पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच मान सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाली खेल नीति में हिमाचल सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को पदक के हिसाब से कैश प्राइज से सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि बच्चों को प्रोत्साहन मिले और बच्चे तरक्की करें।