• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता अभियान, डीसी ने हस्ताक्षर कर किया आगाज

मंडी : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता अभियान, डीसी ने हस्ताक्षर कर किया आगाज

January 20, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला मंडी में 20 से 26 जनवरी तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने आज इस संदर्भ में आयोजित एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया इस दौरान सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर बेटियों के प्रति जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर उपस्थित अधिकारियों व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई और इसके साथ ही उपायुक्त कार्यालय में बोर्ड स्थापित कर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया। मंडी : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता अभियान, डीसी ने हस्ताक्षर कर किया आगाज
ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि 21 जनवरी को जिला भर में प्रभात फेरियां निकालने के साथ 50 हजार स्टीकर भी आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स के माध्यम से बांटे जाएंगे। 22 जनवरी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता के अलावा स्कूलों में वाॅल पेंटिंग भी की जाएगी। 23 जनवरी को विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठकों के अलावा स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि 24 जनवरी को बालिका दिवस के मौके पर नुक्कड़ नाटकों, फिल्म शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पौध रोपण के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। यदि इस दिन सीएम जयराम ठाकुर मंडी में हुए तो इस कार्यक्रम में उन्हें शामिल किया जाएगा। 25 जनवरी को समूह वार्ता, मां और शिशु के पोषण इत्यादि विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 जनवरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समाप्ति गणतंत्र दिवस आयोजन के साथ संयुक्त रूप से होगी।
ठाकुर ने बताया कि 10वीं से 11वीं कक्षा में बेटियों का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाने वाले स्कूलों, बेहतर लिंग अनुपात के लिए 3 पंचायतों, इस योजना केे तहत बेहतर कार्य करने वाली स्कूल प्रबन्धन समितियों, पोषण अभियान के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त सशक्त महिला योजना के तहत पांच बेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021