मंडी : सूबे में हिमाचल प्रदेष राज्य फुटबॉल वैलफेयर संघ का गठन किया गया है। शहर के एक निजी होटल में कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्व सम्मति ने नाहन के दिनेश चौधरी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं शहर के कैलाश तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी के ही राजेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष व सोलन के सुंदर सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
वैलफेयर संघ का तर्क है कि पहले फुटबॉल से जुड़े संगठनों में राजनीतिक दखलअंदाजी रहती थी। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी को प्रधान बनाया जाता था, जिसका फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं होता था। बाकी पदाधिकारी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहते थे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संघ में केवल ओर केवल उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनकी पृष्ठभूमि फुटबॉल से जुड़ी हुई हो।
Latest
- लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में एक बजे तक 39.9 फीसदी मतदान, मणिपुर में हिंसा…
- बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं को BLO के माध्यम से वितरित होंगे 12-डी फार्म
- मंडी संसदीय सीट पर जीत को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, जयराम व कंगना पर साधा निशाना
- ऊना : पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर पिकअप पलटी, 15 घायल
- प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के पास युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकता बरामद किया गया शव