• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / नड्डा की ताजपोशी पर सीएम के गृहजिला में भाजपा ने मनाया जश्न, नारेबाजी कर बांटी मिठाईयां

नड्डा की ताजपोशी पर सीएम के गृहजिला में भाजपा ने मनाया जश्न, नारेबाजी कर बांटी मिठाईयां

January 20, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर सीएम के गृह जिला में भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता एकत्रित हुए और नड्डा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।नड्डा की ताजपोशी पर सीएम के गृहजिला में भाजपा ने मनाया जश्न, नारेबाजी कर बांटी मिठाईयां

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन का दायित्व एक बार फिर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को दिया गया है। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है क्योंकि यहां आम कार्यकर्ता को पार्टी के शीर्ष पद तक जाने का मौका मिल पाता है। रणवीर सिंह ने कहा कि एक छोटे से प्रदेश को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश का मान-सम्मान न सिर्फ देश में बल्कि विश्व भर में बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां के नेता को इतनी बड़ा दायित्व सौंपा गया है। रणवीर सिंह ने बताया कि 80 के दशक से वह नड्डा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं और संगठन के संचालन की बारिकियां नड्डा ने ही उन्हें सिखाई हैं।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021