चंबा : आती ग्राम पंचायत सरोल के भद्रम में एक मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 80 हजार की संपत्ति स्वाह हो गई। हादसा रविवार को हुआ। मामले की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टीम मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने फायर टीम पहुंचने से पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया था। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को पांच हजार फौरी राहत प्रदान कर दी है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक अमित कुमार का एक मंजिला मकान भद्रम में है। जिसमें दो कमरे है। जिस वक्त अग्निकांड हुआ, उस वक्त घर में कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य पूजा के लिए मंदिर गए हुए थे। मकान से अचानक ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने फायर टीम को सूचित भी किया। लेकिन आग पर टीम के पहुंचने से पहले ही नियंत्रण पा लिया गया।