कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली से सवारी लेकर दिल्ली के चालक की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रात को होटल चंद्रताल रजेंसी के मैनेजर दीपक ठाकुर ने पुलिस थाना मनाली को सूचना दी कि उनके होटल की डोरमेट्री में एक चालक की अचानक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने ब्यान दर्ज किए। पुलिस ने शव को शव गृह मनाली में रखा है। घटना की सूचना वीरेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी महिदरगढ़ को दे दी है जो की गाड़ी (एचआर 66ए-1912) का मालिक है। मृतक चालक शुक्रवार को सवारी लेकर मनाली आया था और यहां पर एक होटल में ठहरा था।
मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (35) पुत्र राकेश कुमार निवासी जेजे कॉलोनी बबाना उत्तर पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मनाली थाने में सूचना मिली की एक चालक की होटल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव की जांच में पाया की यह आकस्मिक मौत है। शव पर कोई भी निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।