सोलन:छावनी क्षेत्र सुबाथू में एक विवाहित महिला का अपने पति पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। सुबाथू में पति- पत्नी का झगड़ा हुआ था, जिसमें पत्नी ने अपने सोए हुए पति का गला तेजधार हथियार से काट दिया। घायल व्यक्ति को पीजीआई ले जाया गया है।
घायल बलजीत मारवाह(32) पुत्र अशोक कुमार पेशे से दुकानदार है, जो सुबाथू बाजार में दुकान चलाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव कुमार ने बताया की घायल पति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वही महिला को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बताया जा रहा है की घायल की स्थिती अब स्थिर है।
Latest
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल