मंडी: पठानकोट नेशनल हाइवे पर मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के पास शनिवार दोपहर बाद पास लेते हुए एचआरटीसी बस व टिप्पर में हल्की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से एनएच जाम हो गया। पुलिस जवानों ने मौके पर तुरंत मोर्चा संभाल यातायात बहाल किया। हालांकि बावजूद इसके लिए कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विक्टोरिया पुल के पास एनएच संकरा होने के कारण बड़े वाहनों का पास यहां संभव नहीं था। पास लेती बार बस व टिप्पर में हल्की टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों को हल्का नुकसान भी पहुंचा है। तीन बजे स्कूल छुट्टी के समय एनएच ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। विक्टोरिया के साथ बने नए पुल पर भी जाम लगना शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
मौके पर मुस्तैद पुलिस जवान ने दोनों वाहनों को हटाकर पहले दोपहिया वाहनों के लिए एनएच खुलवाया। बाद में अन्य वाहन गुजारे गए। कड़ी मशक्कत के बाद यातयात सुचारू हो पाया।
Latest
- नाहन : खो-खो में ITI मंडी, बैडमिंटन में ऊना ने मारी बाजी
- चारों लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का किया ऐलान…
- हिमाचल में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला, दराट से सिर पर कई वार
- IPL मैच : धर्मशाला में खिलाड़ियों व दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- सिरमौर में 24 से 27 अप्रैल तक होगा प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास : सुमित खिमटा