सोलन: धर्मपुर स्कूल में शून्य निवेश नवाचार पर एक दिवसीय प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भर के अध्यापकों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों का ज्ञान आसानी पूर्वक बच्चों समझाने बारे प्रर्दशनी में अपने-अपने विचार रखें, ताकि बच्चे खेल-खेल में सहजता से ज्ञान अर्जित कर सके। जिला भर के आठ खंडों से आए स्कूलों के अध्यापकों ने किस तरह से वह सहजता से बच्चों को ज्ञान दे सकते हैं। इस बारे प्रर्दशनी के माध्यम से समझाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्र मोहन शर्मा ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया व इस प्रणाली को बच्चों के लिए लाभकारी बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चे इस प्रणाली से सहजता से सभी विषयों का ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही आसपास की वस्तुओं से बच्चों के लिए दिलचस्प चीजें बनाकर शिक्षा को और ज्यादा मनमोहक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चे खेल-खेल में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। वहीं अध्यापको ने बताया कि उन्होंने बच्चो को खेल-खेल में ज्ञान देने के लिए इस प्रर्दशनी मे अपने अपने विचार दर्शाये है।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को सहजता से सभी विषयों का ज्ञान हासिल हो सकता है। जो बच्चा पढ़ने मे कमजोर है उसके लिए यह प्रणाली बेहद लाभदायक है। निश्चित तौर पर इस तरह की प्रदर्शनियों से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।