• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / Watch Video : कार और HRTC बस की भीषण टक्कर का लाइव वीडियो आया सामने…

Watch Video : कार और HRTC बस की भीषण टक्कर का लाइव वीडियो आया सामने…

January 18, 2020 by नितेश सैनी

सुंदरनगर : शुक्रवार को सलापड़ में हुए दर्दनाक हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बस और कार में हुई दिल दहला देने वाली घटना को साफ देखा जा सकता है। फुटेज में घटना वाली कार को ड्राइवर साईड मुड़ते हुए सामने से आ रही एचआरटीसी की बस द्वारा टक्कर मारने के बाद कई मीटर आगे तक घसीटते हुए भी देखा जा सकता है।

बता दें कि मौत के हाईवे के नाम से मशहूर एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित सलापड़ के समीप एचआरटीसी बस और एक ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई थी। हादसे में अन्य दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। बस-कार की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार टक्कर के बाद सड़क के दूसरी तरफ नाली और बस भी दुर्घटनास्थल से 50 से 100 मीटर आगे जाकर रुकी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

मृतक महिला की पहचान रंजू गुप्ता (55) पुराना बाजार सुंदरनगर के रूप में हुई है। हादसे में अन्य दो व्यक्ति उपचाराधीन हैं। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021