• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सराजघाटी में युवाओं ने बनाए इग्लू…पर्यटन अधिकारी ने की प्रयास की सराहना

सराजघाटी में युवाओं ने बनाए इग्लू…पर्यटन अधिकारी ने की प्रयास की सराहना

January 17, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : बर्फ से बने घर में रहने के लिए अब आपको को विदेश नहीं जाना होगा। विदेश की तर्ज पर हिमाचल में भी बर्फ से बने घर यानि इग्लू बनाए जा रहे हैं। इन इग्लू में रात बिताना हर किसी का सपना रहता है, लेकिन अब आपका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। पर्यटन नगरी मनाली के बाद मंडी की सराज घाटी के भाटकीधार में स्थानीय युवाओं ने इग्लू का निर्माण किया है। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। भाटकीधार में बनाए गए इग्लू में आठ से दस लोग आराम से बैठ सकते हैं।सराजघाटी में युवाओं ने बनाए इग्लू...पर्यटन अधिकारी ने की प्रयास की सराहना
अभी यहां रहने की तो कोई सुविधा नहीं है, लेकिन आगामी समय में इग्लू में रहने समेत अन्य सुविधाएं देने को लेकर भी स्थानीय युवा योजना बना रहे हैं। इस पहल से मिडल सराज की ओपन वैली नंदेहल-पंदेहल में पर्यटन को चार चांद लग सकते हैं। वर्तमान में पर्यटन नगरी मनाली में इग्लू बनाए गए हैं। जहां पर्यटकों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। पर्यटकों को भी यह खूब भा रहे हैं। ऐसा कुछ नया करने की सोच के साथ स्थानीय निवासी मुरारी ठाकुर ने स्थानीय युवकों संग पहली बार घाटी में इग्लू का निर्माण किया। हालांकि यहां अभी तक पर्यटको का आना-जाना नहीं है। अगर यहां के लिए मूलभूत सुविधाएं मिल जाती हैं तो सैलानी यहां का भी रूख कर सकते हैं।
भाटकीधार में बने इग्लू का निरीक्षण करने के लिए पर्यटन अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने घाटी में इग्लू बनाने की सराहना की। बता दें कि इस सुंदरघाटी में बगधींगलू में पैराग्लाइडिंग भी हो रही है। अब इस घाटी में इग्लू का भी निर्माण हो गया है। ऐसे में जल्द यहां पर्यटकों के उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इस संबंध में मुरारी ठाकुर ने बताया कि मनाली में उन्होंने इग्लू देखे थे। सराज घाटी में भी भारी बर्फ गिरती है और तापमान माइनस डिग्री पर रहता है। ऐसे में यहां भी इग्लू का निर्माण संभव था। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं को इग्लू निर्माण के लिए प्रेरित किया और दो छोटे इग्लू बनाए। जिनमें कुछ लोग बर्फ से बने घर का आनंद ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रॉयल तौर पर इग्लू निर्माण सफल रहा है। ऐसे में भविष्य में अब सभी सुविधाओं के साथ इग्लू का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। इन्होंने राज्य सरकार और सीएम जयराम ठाकुर से इलाके में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की मांग उठाई है। बता दें कि सराज विधानसभा क्षेत्र सीएम जयराम ठाकुर का गृह विधासभा क्षेत्र है। सराज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन को विकसित करने के लिए भी सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के साथ अब सराज घाटी में इग्लू निर्माण से पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जोकि आने वाले समय में पर्यटन में क्रांति ला सकता है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, युवा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021