• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / अब हमीरपुर में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशियन विकास बैंक करेगा सहयोग…

अब हमीरपुर में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशियन विकास बैंक करेगा सहयोग…

January 17, 2020 by MBM News Network

हमीरपुर : अब आने वाले दिनो में हमीरपुर में पर्यटन को नई दिशा मिलने वाली है। प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए एशियन बैंक मदद करेगा। क्षेत्र में पर्यटन विकास के उद्देश्य से एशियन विकास बैंक (एडीबी) के माध्यम से तीन परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। प्रथम परियोजना में हमीर होटल में सांस्कृतिक केंद्र एवं सम्मेलन कक्ष स्थापित करने सहित पार्किंग व होटल के नवीनीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित की गई है। इसके अतिरिक्त सुजानपुर टिहरा के पुराने किले में लाईट एंड साऊंड शो के लिए 6 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित है।अब हमीरपुर में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशियन विकास बैंक करेगा सहयोग...

प्रत्येक जिला मुख्यालय में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए भी 6 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभागों से भूमि की उपलब्धता सहित अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक कार्रवाई 28 जनवरी से पूर्व पूर्ण करने का आग्रह किया गया। औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए एशियन विकास बैंक को प्रेषित किया जाएगा। वहां से एक शिष्टमंडल इन परियोजना स्थलों का निरीक्षण करेगा। उसके उपरांत वित्त पोषण के लिए प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

वहीं विधायक नरेंद्र ठाकुर ने  प्रशासन एवं सभी विभागों से इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के समीप पर्यटन विभाग की भूमि उपलब्ध है। इसे भी विकसित करने के लिए परियोजना में सम्मिलित किया जा सकता है। शहर में आने वाले पर्यटकों को पार्किंग सुविधा के लिए इस भूमि का उपयोग हो और बस अड्डे के समीप भी पार्किंग सहित सम्मेलन कक्ष की संभावनाएं तलाशी जाएं।

अब हमीरपुर में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशियन विकास बैंक करेगा सहयोग...उपायुक्त हरिकेश मीणा ने आश्वस्त किया कि परियोजनाओं के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग गसौता महादेव मंदिर के समीप जल क्रीड़ा केंद्र, ब्यास नदी में नौचालन (बोटिंग) व रिवर राफ्टिंग तथा सुजानपुर के चौगान को विकसित करने के लिए भी परियोजना तैयार करें।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021