• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों लिए इस तारीख को केम्पस इंटरव्यू… 

चंबा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों लिए इस तारीख को केम्पस इंटरव्यू… 

January 15, 2020 by MBM News Network

चंबा : जिला के रोजगार कार्यालय में  21 जनवरी  को केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि साक्षात्कार के लिए मोहाली (चंडीगढ़) की दो कंपनियां कॉम्पिटेंट सिनर्जिस और टेलीपरफारमेंस द्वारा 400 कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे।चंबा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों लिए इस तारीख को केम्पस इंटरव्यू... 

     आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष जबकि शैक्षणिक योग्यता 12वीं व ग्रेजुएशन रखी गई है। मासिक वेतन 10 हजार  से 20 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक व पात्र आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर जिला रोजगार कार्यालय चंबा स्थित रंग महल में सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर- 01899- 222209  पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Filed Under: चंबा, युवा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021