• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / चंबा : 180 ग्राम चरस के साथ सफाई कर्मी गिरफ्तार…

चंबा : 180 ग्राम चरस के साथ सफाई कर्मी गिरफ्तार…

January 14, 2020 by MBM News Network

चंबा : पुलिस थाना तीसा की टीम ने भंजराडू बस स्टैंड में सुलभ शौचालय में तैनात सफाई कर्मचारी को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कर्मचारी के कब्जे से 180 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान अंकुश महाजन निवासी हरिपुर, देहरा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ‌लिया है। पुलिस द्वारा बुधवार को आरोपी को तीसा अदालत में पेश किया जाएगा।चंबा : 180 ग्राम चरस के साथ सफाई कर्मी गिरफ्तार...

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस की टीम एएसआई प्रदीप सिंह की अगुवाई में भंजराडू बस स्टैंड में पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस सुलभ शौचालय के समीप पहुंची तो यहां तैनात सफाई कर्मचारी घबरा गया और एक लिफाफा फैंक दिया। पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसके भीतर से 180 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि जिला पुलिस की ओर से नशे को सिरे से खत्म करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस को निरंतर कामयाबी मिल रही है।

Filed Under: क्राइम, चंबा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021