• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल # चालक फरार 

चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल # चालक फरार 

January 14, 2020 by MBM News Network

चंबा : चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर रिंड़ा के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा सोमवार को देर शाम हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम घटनास्थल में पहुंची। हादसे के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल # चालक फरार 

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल महिंद्र सिंह पुत्र चुआ राम निवासी गांव डुल्ला को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने चालक जसवंत सिंह पुत्र नुद्दु राम निवासी डुल्ला के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही चालक को थाने में तलब किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक गाड़ी लेकर अपने घर डुल्ला की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में महिंद्र कुमार भी सवार था। रिंडा के समीप जैसे ही गाड़ी पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021