• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / खिचड़ी के बिना अधूरी है हिमाचल की लोहड़ी 

खिचड़ी के बिना अधूरी है हिमाचल की लोहड़ी 

January 14, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : रू यूं तो लोहड़ी का त्यौहार मकर सक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है लेकिन हिमाचल प्रदेश में मकर सक्रांति को आम भाषा में लोहड़ी ही कहा जाता है। इस दिन की खासियत यह है कि आज मास की दाल की बनी खिचड़ी को देसी घी, दूध और मक्खन के साथ परोसा जाता है। मंडी और इसके साथ लगते जिलों में शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां पर आज मास की दाल की खिचड़ी न बनी हो। घरवालों ने उसे देसी घी के साथ न खाया हो। यहां के लोग आम भाषा में रिश्तेदारों को यह कहकर बुलाते हैं कि “लोहड़ी को खिचड़ी खाने जरूर आना”।खिचड़ी के बिना अधूरी है हिमाचल की लोहड़ी 

जनपद में मकर सक्रांति का त्यौहार मनाने की परपंरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन से भयंकर सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगता है और दिन भी बड़े होने लगते हैं। इसी उपलक्ष पर इस त्यौहार को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंगलवार को जनपद में यह त्यौहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के तहत आने वाले सभी घरों में लोगों ने मास की दाल की खिचड़ी बनाई और देसी घी के साथ इसका आनंद उठाया।

वहीं घर आए हुए मेहमानों को भी मास की दाल की खिचड़ी देसी घी के साथ परोसी गई। बता दें कि इस त्यौहार के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। लोग अपने सगे संबंधियों को घर पर विशेष रूप से आमंत्रित करते हैं।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021