• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / रातभर बंद रहने के बाद सुबह एकतरफा यातायात के बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 

रातभर बंद रहने के बाद सुबह एकतरफा यातायात के बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 

January 14, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे औट के पास रातभर यातायात बंद रहा। हालांकि मंगलवार सुबह एकतरफा यातायात कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर लिया गया है, लेकिन अभी तक यहां मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। एनएच में एकतरफा यातायात बहाल होने पर लंबा जाम लग रहा है। वाहनों को रोककर एक तरफ से आगे भेजा जा रहा है। औट में एनएच की स्थिति को देखकर वाहन चालक कटौला होकर बजौरा जा रहे हैं। यह सड़क मार्ग भी बर्फबारी के चलते जोखिमपूर्ण है। ऐसे में इन दिनों मंडी से कुल्लू तक सफर जोखिमभरा हो गया है।रातभर बंद रहने के बाद सुबह एकतरफा यातायात के बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 

खास तौर पर हणोगी से औट के बीच जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां फोरलेन निर्माण कार्य भी तेज गति से चला हुआ है। इन दिनों पहाड़ी कटिंग की जा रही है। जिसकी वजह से ही औट के पास मलबा गिरकर एनएच बाधित हुआ था। एकतरफा यातायात सुचारू रूप चलाने के लिए औट पुलिस का दल मौके पर तैनात है।

वहीं, इस संबंध में डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि मंगलवार सुबह औट के पास एनएच को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने वाहन चालकों से एतिहात बरतने की अपील की है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021