• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / नई शुरुआत: अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ मनाएंगे लोहड़ी, डीसी के आदेश 

नई शुरुआत: अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ मनाएंगे लोहड़ी, डीसी के आदेश 

January 13, 2020 by MBM News Network

चंबा : जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी लोहड़ी का पर्व स्कूल के बच्चों के साथ मनाएंगे। गत दिनों उपायुक्त विवेक भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंडे बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों के साथ लोहड़ी मनानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों में भी एक अच्छी भावना घर करेगी।
नई शुरुआत: अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ मनाएंगे लोहड़ी, डीसी के आदेश 
तस्वीर नाहन की एक पाठशाला की है
      उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों को बाकायदा पत्र भेजा गया है । इस पत्र की प्रतियां शिक्षा उपनिदेशकों को भी भेजी गई हैं । उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह कहा गया है कि वे अपने तमाम अधीनस्थ अधिकारियों को भी यह संदेश दें कि वे अपने समीपवर्ती किसी भी स्कूल में जाकर 14 जनवरी को बच्चों के साथ लोहड़ी मनाएं।
     उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल चंबा जाकर लोहड़ी मनाएंगे। इसी तरह अतिरिक्त उपायुक्त और एसडीएम चंबा भी बच्चों के साथ पर्व सांझा करेंगे।

Filed Under: चंबा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021