शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा को इसी सप्ताह नया अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा। इसके लिए 17 जनवरी काे नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती बीते आठ सालों से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं, जो कि प्रदेश में अध्यक्ष पद का सबसे लम्बा कार्यकाल है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर चार नेताओं का नाम प्रमुखता से चल रहा है। इनमें पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जंवाल, राजीव भारद्वाज और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विस अध्यक्ष राजीव बिंदल भी अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे हैं। बहरहाल 18 जनवरी काे अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद इसकी तस्वीर साफ हाेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए 17 जनवरी काे नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा, 18 जनवरी काे प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हाेंगे और 20 जनवरी काे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हाेंगे। दिसंबर में शिमला में हुई मे हुई कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि मंत्री और विधायक को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।
Latest
- मंडी : खड्ड में डूब रहे दोस्तों को बचाने के चक्कर में दिल्ली से आए पर्यटक की मौत
- शिमला में धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव
- NIT हमीरपुर से बीटेक करने वाले छात्र आर्यन शर्मा ने पास की UPSC परीक्षा, झटका 352 रैंक…
- धारटीधार की तलहटी बनी किंग कोबरा का स्थायी ठिकाना, पहली बार फन फैलाकर फुंकार…
- मंडी लोकसभा सीट को लेकर 19 अप्रैल को शिमला में रणनीति बनाएगी कांग्रेस