• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / चच्योट में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार 

चच्योट में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार 

January 13, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी : गोहर उपमंडल के चच्योट में एक महिला का हत्या का मामला सामने आया है। आरोप महिला के पति पर ही लगा है। मायका पक्ष के आरोप के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम तथ्य जुटा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। चच्योट में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चच्योट निवासी प्रकाश चंद की 39 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी सोमवार सुबह उठी नही तो इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि पार्वती देवी मृत अवस्था में है। पार्वती देवी के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतका के भाई सुरेश कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में आरोप लगाए हैं कि प्रकाश चंद उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता था। मारपीट की वजह से उसकी बहन पार्वती देवी की मौत हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरवचन ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मायका पक्ष की ओर से भाई ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और इसी वजह से मौत होने बारे कहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021