बिलासपुर : पुलिस द्वारा नशे का अवैध धंधा करने वाले लोगो के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम में रविवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने 2 व्यक्तियों से 678 ग्राम चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आईपीएच विभाग में कार्यरत है। जिला में बरामद की गई चरस की यह खेप पिछले 2 वर्षो में सबसे बड़ी है जो एक सरकारी कर्मचारी से प्राप्त हुई है।
पुलिस की सुरक्षा शाखा की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल बाबू राम व कांस्टेबल प्रवीन कुमार शनिवार रात को जुखाला क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान करीब साढ़े 12 बजे एक आल्टो कार ( एचपी 66 6676) को रोक कर जांच की गई तो डैस बोर्ड में रखे एक थैले से 678 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों धनी राम निवासी सेगली, धवेड व सतपाल निवासी छजोटा, सिकरोहा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जमकर अभियान चलाया हुआ है। जिसके अंतर्गत नशे का अवैध धंधा करने वाले लोगो के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें पकड़ा जा रहा है। अभी लोगो को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।