• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / शिमला: चलती इलैक्ट्रिक बस की बैटरी का ढक्कन खुला## चार राहगीर जख्मी

शिमला: चलती इलैक्ट्रिक बस की बैटरी का ढक्कन खुला## चार राहगीर जख्मी

January 12, 2020 by MBM News Network

शिमला : राजधानी के उपनगर संजौली में इलैक्ट्रिक बस की टक्कर से चार राहगीर जख्मी हो गए। चलती बस की बैटरी बाॅक्स का ढक्कन खुलने से हादसा हुआ है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे के करीब ढली टनल से संजौली की तरफ आ रही इलैक्ट्रिक बस की कंडक्टर साईड से बैटरी बाॅक्स का ढक्कन अचानक खुल गया और सड़क किनारे चल रहे चार युवक इसकी जद में आ गए। इस घटना में युवकों को गहरी चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।

           युवकों के गर्दन व बाजूओं में चोट लगी है। इनकी पहचान दिवांशु, रितीक, विवेक और विकास के रूप में हुई है। बस के चालक ने टक्कर मारने के बाद 50 फुट आगे बस को रोका। डीएसपी (हैडक्वार्टर) प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बस के चालक सुदेश के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने पर आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021