• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल से जोड़े सरकार        

नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल से जोड़े सरकार        

January 12, 2020 by MBM News Network

शिमला : रविवार को हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल संगठन के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार व एनपीएसईए मंडी इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार की अगुवाई में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से धर्मपुर में मुलाकात कीl प्रतिनिधिमंडल में एनपीएसईए ब्लॉक सरकाघाट के अध्यक्ष अजय परवारी, एचसीआरईयू ब्लॉक धर्मपुर के अध्यक्ष कान्हू शर्मा, महासचिव दिनेश कुमार सहित पूरी कार्यकारिणी व लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लियाl मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यान से सुना और मांगों को जायज माना। नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल से जोड़े सरकार        

उन्होंने संगठन को आश्वासन दिया कि वे खुद अनुबंध से नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से जोरदार तरीके से रखेंगे। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार ने कहा कि हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन प्रदेश भर में ब्लॉक लेवल पर स्थानीय एसडीएम या तहसीलदार के माध्यम से 50 ज्ञापन भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी प्रदेश भर में स्थानीय विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से लगातार मिल रहे हैं लेकिन उनको सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मांग को 25 जनवरी को अवश्य पूरा करेंगे। जिससे कि इस प्रदेश के लगभग 60,000 अनुबंध व अनुबंध से नियमित कर्मचारी लाभान्वित हो सकेंगे।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021