नाहन: सिरमौरी चीते के नाम से अपनी पहचान बना चुके धावक सुनील शर्मा ने 29 दिन में मुंबई से दिल्ली का सफर पैदल तय किया। इस दौरान 1430 किलोमीटर तय हुए। रविवार दोपहर दिल्ली के इंडिया गेट पर दौड़ मुकम्मल हुई। इस रन का मकसद सेना के चोटिल जवानों के लिए राशि एकत्रित करना था।
सुनील ने अपनी टीम के साथ सैनिकों के लिए 20 लाख रुपए की राशि एकत्रित की। दौड़ की टैग लाइन ही रन फॉर डिस्एबल सोल्जर्स थी। टीम ने रविवार सुबह गुरुग्राम के समीप से अंतिम चरण की दौड़ शुरू की थी। दौड़ का मकसद केवल ओर केवल चोटिल व अक्षम सैनिकों के लिए गंभीरता से फंड एकत्रित करना था। इस रन में मुंबई के उद्योगपति के कुमार अजवानी ने भी दौड़ को पूरा किया। अजवानी का मुंबई में फाईनेंस का बिजनेस है।
गौरतलब है कि सुनील सिरमौर के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। दीगर है कि मुंबई का नामी चेहरा के कुमार अजवानी ने सुनील को इस रन के लिए आमंत्रित किया था। धावक सुनील का कहना है कि अगर हरेक भारतीय हर महीने अपने बैंक खाते से फौजियों को एक रुपया भी दे तो शहादत व घायल होने की स्थिति में जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के दिव्यांग सैनिकों को समर्पित इस रन को पूरा करने के बाद वो गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
सुनील ने अपनी टीम के साथ 1430 किलोमीटर का सफर महाराष्ट्र, दमन व दीव, गुजरात, राजस्थान व हरियाणा से होते हुए रविवार को दिल्ली में पूरा किया।
Latest
- 30 अप्रैल 1685 को नाहन पधारे थे गुरु श्री गोविंद सिंह जी, 26 अप्रैल से 5 मई तक जोड़ मेला
- निगम के 8 हजार सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे सीएम – बृजलाल ठाकुर
- हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, दो महिलाओं सहित तीन जख्मी
- CPS मामले में 8 व 9 मई को होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता करेंगे पैरवी
- SJVN ने भारत के प्रथम बहुउद्देशीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन