नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा जी को हिमाचल ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का नोटिफिकेशन जारी किया गया। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में पूरे हिमाचल प्रदेश से कुल 22 सदस्यों को नियुक्ति दी गई। इसमें जिला सिरमौर से ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष सुखदेव शर्मा की नियक्ति भी की गई है।
सुखदेव शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हिमाचल ब्राह्मण सभा व बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य ब्राह्मण समुदाय के हित के लिए कार्य करना है। पिछले कई वर्षों से जिला सिरमौर में वह इस कार्य को कर रहे हैं और वह ब्राह्मण समुदाय की मांगों को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन सही निर्णय है और कल्याण बोर्ड के गठन से हम ब्राह्मण समुदाय की अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाएंगे। सुखदेव शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद ब्राह्मण सभा के सभी जिला व प्रदेश के में जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।
Latest
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद