• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / 90 लाख की लागत वाली इंटर लाॅकिग टाइल्स से सोलन मंडी होगी चकाचक…

90 लाख की लागत वाली इंटर लाॅकिग टाइल्स से सोलन मंडी होगी चकाचक…

January 9, 2020 by अमरप्रीत सिंह

सोलन : कृषि मंत्री रामलाल मार्कन्डा ने सोलन सब्जी एंव फल मंडी में  करीब 90 लाख की लागत से लगने वाली इंटर लाॅकिग टाईल के कार्यो का शिलान्यास किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल व् भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप भी उपस्थित रहे । इस अवसर पर सब्जी मंडी परिसर मे एक किसान मेले का भी आयोजन किया। कृषि मंत्री रामलाल मार्कन्डा ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों  की आय को 2022 तक दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ताकि किसानो की आय को दोगुनी किया जा सके।90 लाख की लागत वाली इंटर लाॅकिग टाइल्स से सोलन मंडी होगी चकाचक...

   उन्होंने कहा कृषि के क्षेंत्र मे बेहतर करने वाले किसानों को सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाया जा रहा है। कृषि मंत्री रामलाल मार्कन्डा ने कहा कि 2022 तक प्रदेश के सभी 9 लाख 61 हजार किसानो को शून्य लागत प्राकृतिक खेती से जोडना सरकार का लक्ष्य है।  इस लक्ष्य को पाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 50 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोडा गया ।

   बात करते हुए कृषि मंत्री रामलाल मार्कन्डा ने कहा कि सोलन मंडी में इन्टर लाॅकिग टाइल्स के कार्यो का शिलान्यास किया गया है। यहां की सभी समस्याओ का जल्द निपटारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोलन मे टमाटर पर अधारित उद्योग स्थापित किया जायेगा। जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 9 लाख 61 हजार किसानो को 2022 तक प्राकृतिक खेती के साथ जोडा जायेगा, ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो सके।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021