• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / बर्फ से बड़ी सोलन की दुश्वारियां, कई इलाको में बिजली गुल  

बर्फ से बड़ी सोलन की दुश्वारियां, कई इलाको में बिजली गुल  

January 8, 2020 by अमरप्रीत सिंह

सोलन: जिला में जहां एक तरफ बर्फ पड़ने से लोगो में ख़ुशी की लहर है, वही दूसरी तरफ बिजली न होने की वजह से लोग परेशान दिखाई दिए। शहर में जैसे ही आज सुबह बर्फ गिरनी शुरू हुई, वैसे ही एक-एक कर कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। ऐसा नहीं की बोर्ड द्वारा ठण्ड के मौसम के लिए तैयारियां नहीं की गई थी। करोड़ो रुपए खर्च करने के बावजूद  बिजली बोर्ड लाचार नजर आया। शहरवासियों को  ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।बर्फ से बड़ी सोलन की दुश्वारियां, कई इलाको में बिजली गुल  
   बिजली बोर्ड द्वारा पिछले दो महीनो से लगातार मेन्टेन्स की दलील देकर सारा-सारा दिन के कट लगाए गए थे। लेकिन सुबह से गुल लाइट बिजली ने बोर्ड की कार्यशैली की पोल खोल कर रख दी है। वही जब इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता अशोक धीमान से पूछा गया तो उन्होंने बताया की बर्फ गिरने की वजह से बिजली की तारो पर पेड़ की टहनिया कई जगह पर टूट कर गिर गई है। जिसे खराब मौसम में भी हटाने का कार्य किया जा रहा है।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021