• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / किन्नौर / देखिए कैसे, हिमस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में बंद हुआ नेशनल हाईवे

देखिए कैसे, हिमस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में बंद हुआ नेशनल हाईवे

January 8, 2020 by जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ : जिला में बर्फबारी तीसरे दिन भी जारी रही। बर्फबारी के चलते समूचा जिला ठण्ड की चपेट में है। जहां बर्फबारी किसानों व बागवानों के लिए अमृततुल्य हैं। वहीं लोगों के लिए आफत भी बनी हुई है। सड़कों पर वाहन भी नहीं चल रहे हैं। बर्फ़बारी के कारण विद्युत  आपूर्ति में भी बाधा हो रही है। बुधवार को करीब 12 बजे टिंकू नाला के पास सर्दी की पहली हिमस्खलन के कारण एनएच-5 एक बार पुनः बंद ही गया है। माना जा रहा है कि पहाड़ियों पर अत्यधिक बर्फबारी जमा होने से हिमस्खलन हुआ है।देखिए कैसे, हिमस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में बंद हुआ नेशनल हाईवे
जानकारों का कहना है कि इस तरह बर्फबारी जारी रही तो हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। टिंकू नाले में जिस समय हिमस्खलन हुआ, उस समय सीमा सड़क संगठन की मशीनरी अवरुद्ध मार्ग की बहाली में लगी हुई थी व कुछ यात्री भी मौजूद थे, लेकिन बड़ा नुक्सान नहीं हुआ। बहरहाल पूरा दिन बर्फबारी जारी रही। जिला में बुधवार को शिमला व अन्य बाहरी जिलों से कोई वाहन नहीं पहुंचा।
वहीं संपर्क मार्गों पर बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प रही। एनएच-5 रिकांगपिओ से पूह, काज़ा कि ओर स्किब्बा, टिंकू नाला सहित कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध रहा। इसी तरह देर शाम तक बुधवार को रिकांगपिओ से रामपुर की ओर भी बसें नहीं चली।

हिमस्खलन का वीडियो https://youtu.be/j1WWt3DZnb8

About जीता सिंह नेगी

Filed Under: किन्नौर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021