मंडी: जिला में पिछले चार दिनों से जारी बर्फबारी अब कहर बरपा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बर्फबारी से जिला भर में 83 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। जबकि 654 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप हैं। भारी बर्फबारी से मंडी जिला के ऊपरी इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से प्रभावित कई इलाकों में पेयजल व विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बर्फबारी के बीच विभागीय कर्मचारी सेवाएं सुचारू करने में जुटे हुए है, लेकिन बर्फबारी बड़ी बाधा बन रही है।
मंडी जिला के सराज इलाके में सबसे अधिक ग्रामीण सड़कें बर्फबारी के चलते यातायात के लिए ठप हैं। बर्फबारी के बीच सेवाएं सुचारू करना बड़ी चुनौती बन रहा है। बुधवार को भी सराज, नाचन, करसोग, बरोट, पराशर, चौहारघाटी सहित अन्य स्थानों पर दिनभर बर्फबारी का दौर जारी रहा। सराज घाटी के धार्मिक स्थल शिकारी देवी, शैटाधार व कमरूनाग में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। भारी बर्फबारी से जिला के ऊपरी इलाकों में पेयजल किल्लत पेश आ रही है। पाइपों में पानी जाम होने की वजह से बर्फ पिघलाकर ही पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
भारी बर्फबारी के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। सड़कें यातायात के लिए ठप होने के कारण लोगों को गंतव्य तक पैदल ही पहुंचना पड़ रहा है। बागवानों के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बर्फबारी बागवानी के लिए बेहद अच्छी है। चिंलिंग आवर्स भी इस बर्फबारी के चलते पूरे होंगे। वहीं, एडीएम श्रवण मांटा ने बताया कि बर्फबारी से 83 सड़कें अवरूद्ध हैं। जिनकी बहाली के लिए विभागीय टीमें जुटी हुइ हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के चलते बहाली कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि बर्फबारी के दौरान उपरी इलाकों में जाने से परहेज करें और किसी भी प्रकार की आपदा पर प्रशासन को सूचित करें।
बता दें कि मौसम खराब रहने की स्थिति में आगामी समय में भी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 2 से 3 फीट ताज़ा बफबारी हुई है।
Latest
- टांग गंवा मासूम बहनों के प्राण बचाने वाले युवक की वीरता, नेताओं के मुख से नहीं निकले दो शब्द….
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल