• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / CM जयराम ने अपने बर्थडे पर किया MYGOV पोर्टल-एप्प का शुभारंभ, देश का 11वां राज्य…  

CM जयराम ने अपने बर्थडे पर किया MYGOV पोर्टल-एप्प का शुभारंभ, देश का 11वां राज्य…  

January 6, 2020 by MBM News Network

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल माईजीओवी पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की नई पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर सीएम एप्प का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगा। प्रदेश सरकार रचनात्मक आलोचनाओं पर विचार करेगी।CM जयराम ने अपने बर्थडे पर किया MYGOV पोर्टल-एप्प का शुभारंभ, देश का 11वां राज्य...  

   राज्य और देश की बेहतरी के लिए सभी सुझावों का समंवय करेगी। माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री एप्प के माध्यम से प्रशासन को लोगों के करीब लाने का एक प्रयास रहा है। इससे सरकार और लोगों के मध्य परस्पर संवाद सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस एप्प की सुविधा प्रदान करने वाला देश का 11वां राज्य है। जय राम ठाकुर ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल की मुख्य विशेषताएं विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक नीतियों के मुद्दों पर बातचीत, चर्चा, कार्य, मत देना और ब्लाॅगस हैं। इस एप्प  की मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे। एप्प के माध्यम से आम जनता भी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव दे सकते हैं। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने जनता को उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक महत्व के विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का शुभारम्भ किया था।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता चीफ मिनिस्टर एप्प के माध्यम से उनकी शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री को लिख सकेंगे। विभिन्न योजनाओं के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी। कृषि व सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल एप्प और मुख्यमंत्री एप्प के माध्यम से सरकार प्रदेश के लोगों के और अधिक करीब आएगी। लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।

     प्रधान सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। माईजीओवी, भारत सरकार के सीईओ अभिषेक सिंह ने पोर्टल के संबंध में अपनी प्रस्तुति दी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने सीएम एप्प पर प्रस्तुति दी। शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव, सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021