सोलन : प्रदेश में यशस्वी मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर के 55 वे जन्मदिवस के उपलक्ष पर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भाजपा सोलन मंडल एवं युवा मोर्चा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिवर का शुभारंभ भाजपा नेता एवं जनसेवक डॉ राजेश कश्यप ने किया।
रक्तदान शिवर में युवा मोर्चा के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मदन ठाकुर ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यामंत्री जय राम ठाकुर के 55 वे जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री जय ठाकुर मानव सेवा में हमेशा अग्रसर रहते हैं। उन्होंने कहा की मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।