कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में औट टनल के पास थलौट में एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 7 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार इस इनोवा वाहन में 8 पर्यटक सवार थे जो सभी बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों को 108 एंबुलैंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर्यटकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल पर्यटकों में शाहीद आलम अमीर (24), कार्तिक (22), अशोक (20), कलयोण (21), राहुल (29), सौरभ (23), वप्पा मंडल (25) शामिल है। जबकि मृतक की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।