• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नाहन: HRTC की 2 चलती बसों से टकराया अनियंत्रित ट्राला, 2 बच्चों सहित 12 घायल

नाहन: HRTC की 2 चलती बसों से टकराया अनियंत्रित ट्राला, 2 बच्चों सहित 12 घायल

January 6, 2020 by MBM News Network

नाहन: सिरमौर में 3 दिन के भीतर दूसरा बस हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह नैशनल हाईवे चंड़ीगढ़-देहरादून पर गौशाला के समीप एक अनियंत्रित ट्राला एचआरटीसी की 2 बसों से टकरा गया। हादसे में 2 बच्चों सहित 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्राला पहले एचआरटीसी की एक बस से टकरा गया, बस को बचाने की कोशिश में दूसरी एचआरटीसी की बस से टकराया। नाहन: HRTC की 2 चलती बसों से टकराया अनियंत्रित ट्राला, 2 बच्चों सहित 12 घायल

     हादसे में 2 बच्चों सहित करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें मेडिकल कालेज  में भर्ती करवाया गया है। एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे रैफर किया जा रहा है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। गौर हो कि शनिवार को शिमला हाईवे पर एचआरटीसी की एक बस के ब्रेक फेल हो जाने के बाद बस पहाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 19 लोग घायल हुए थे। हादसे में अनिल, राम प्रताप, सुरजीत कौर, राजीव, रवि, तमन्ना, दीपा, अमन, धनवीर, अखिलेश सहित 2 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021