नाहन : सिरमौर भाजपा के जिला सह-मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल सैनधार के ग्राम पंचायत नहर सवार में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता एससीएसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह, रेणुका मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, आईटी जिला सह संयोजक जगदीश भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह, मंडल सचिव कर्मा दत्त शर्मा, मंडल आईटी संयोजक दीप राम चौहान, जॉन प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अनिल ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें उजागर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, दिनेश ठाकुर, सुनील ठाकुर सेवानिवृत्त फौजी, सुरेश कुमार, राघवानंद, कमलानंद, शीतल कुमार कश्यप, भगतराम,जयपाल, राम सुख आदि लोग शामिल है।
इन लोगों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार में आम जनमानस के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ हम सभी पात्र लोगों को मिल रहा है। इन योजनाओं से प्रभावित होकर हम सभी लोगों ने मिल बैठकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान तथा रेणुका मंडल भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा आदि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आपके मान-सम्मान में पार्टी कोई भी कमी नहीं आने देगी।